दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। लहेरियासराय के आरएस टैंक निवासी अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार चौधरी एवं गृहिणी सविता चौधरी की पुत्री जयश्री जयंती को प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज में 86वें दीक्षान्त समारोह में ओडिसी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। सृष्टि फाउंडेशन, लहेरियासराय की वरिष्ठ छात्रा जयश्री जयंती ने अपनी भाव-भंगिमाओं से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गुरु नयन मांझी के सानिध्य में जयश्री जयंती को इस प्रस्तुति के बाद प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कामयाबी के लिए ओडिसी नृत्य गुरु जयप्रकाश नारायण पाठक ने उनके माता-पिता को बधाई देते हुए जयश्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जयश्री की इस कामयाबी से मिथिला क्षेत्र में नृत्य सीख रहे बच्चों मे नई उर्जा का संचार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.