प्रतियोगिता में महिला कॉलेज की छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन
गिरडीह, अगस्त 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत गिरिडीह द्वारा नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत गुरूवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें आर के महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें ग्रुप डांस में आकृति, निशा, मुनकी, सीमा सुशांति को प्रथम पुरस्कार, कशिश को स्वरचित कविता पाठ में द्वितीय और रूपा कुमारी को भाषण में तृतीय पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.