प्रतियोगिता में भाग लेने से बढ़ता है आत्मविश्वास : रेनू गर्ग
प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। अग्रसेन महिला समाज की ओर से रविवार को जीरो रोड स्थित जैन धर्मशाला के सभागार में नवसंवत्सर के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. संगीता गौतम, ज्योति अग्रवाल, अदिति गोस्वामी रहीं। अध्यक्ष रेनू गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। वर्षा, मंजू, उपमा, संतोष, संध्या, सुमन का सहयेाग रहा। महामंत्री उपमा ने आभार ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.