लखीमपुरखीरी, जून 25 -- माध्यमिक विद्यालयों में आईओक्यूएम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभागिता कराने के निर्देश दिए गए हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि आईओक्यूएम प्रतियोगिता में एक माध्यमिक विद्यालय को प्रतियोगिता केन्द्र के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। केन्द्र पंजीकरण की अन्तिम तिथि 26 जून है। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राएं 25 जुलाई तक अपना नामांकन ऑनलाइन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...