सीतापुर, नवम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतिभागियों ने प्राथमिक स्तर खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स तथा जूनियर स्तर एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन, खेल ध्वज फहरा कर व गुब्बारे उड़ाकर हुई। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाते हुए कहा अगली बार हम अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी एकत्रित करेंगे। जिससे वह बेसिक स्कूलों के बच्चों की प्रतिभाग को भी देख सके। उन्होंने 100 मीटर दौड़ जूनियर स्तर बालक-बालिका वर्ग के विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.