प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन विविध गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। सुबह स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की तथा लक्ष्य गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने यातायात नियमों और मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी। इसके बाद 'भारतीय विदेश नीति: समकालीन चुनौतियां' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें ज्योति त्रिपाठी और अनुज कुमार पांडेय विजेता रहे। प्रो. एसके मिश्र ने अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक व्याख्यान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.