खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना अंतर्गत पसराहा पंचायत के सोंडीहा गांव में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के दौरान कला, संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग (बिहार सरकार) के सौजन्य से तीन दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड का विधिवत शुभारंभ एसबीआई सोडिहा शाखा के ब्रांच कैशियर अमृतेश कुमार तथा अकाउंटेंट सन्नी कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंगलवार को किया। इस गरिमामयी अवसर पर आयोजन समिति के मेलाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, संचालक भीम सिंह, डॉ. विकास कुमार, प्रदीप ठाकुर, शिक्षक नेता राकेश कुमार रोशन आदि थे। मंच का संचालन डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, शशिकांत कुमार, नवीन कुमार और प्रवीण कुमार ने किया। प्रतियोगिता में करिश्म...