प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई अपनी क्षमता
पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर। वाईएसएनएम कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी एवं भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा, स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत भाषण, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय न्याय संहिता, स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा नशा मुक्त अभियान विषयों पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त अभियान विषय पर छात्राओं ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया। क्विज प्रतियोगिता में उपरोक्त सभी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: राजगीर युवा महोत्सव में नाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.