नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रेम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम द्वितीय वर्ष की मेघा गौतम विजेता रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम की खुशबू कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रचार्य प्रो. डॉ दिनेश चंद्र, डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा और डॉ. प्रतिभा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.