उन्नाव, अप्रैल 13 -- बांगरमऊ, संवाददाता। आगरा में आयोजित दूसरे इंविटेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांगरमऊ के आरएस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीत जिला व स्कूल का नाम रोशन किया है। आरएस पब्लिक स्कूल की ओर से 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने ने पदक हासिल किया। जिसमें 3 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक तथा 8 कांस्य पदक शामिल हैं। त्रिशा, अनुभव, खुशी स्वर्ण पदक, खुशबू, आस्तिक, अक्षत प्रताप, प्राची, मानवी, आस्था, मो. शान, श्रीति रजत पदक व शनाया, करण, अर्णव प्रताप, कोशिकी, अथर्व, आराध्या, समृद्धि, सुंदरम ने कांस्य पदक हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधक रिजवान अहमद ने सभी विजेता बच्चों को बधाई देकर हर्ष जताया। प्रबंधक ने इसके लिए विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर पवन सूर्यवंशी एवं आकांक्षा को उनके कुशल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी ।

हि...