सहारनपुर, मार्च 26 -- नागल। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पंचदश वार्षिक दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। 100 मीटर दौड़ में विशाखा, प्रियांशी व कीर्ति। लंबी कूद में विशाखा, काजवल व छवि। ऊंची कूद में अलका, आराधना व वैष्णवी। 800 मीटर दौड़ में विशाखा, काजवल व पूनम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी विजेता छात्राओं को डॉ पूनम यादव व क्रीड़ा प्रभारी डॉ संतोष चौधरी ने मेडल व सम्मान पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ पूनम यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में विजय से ज्यादा प्रतिभागिता का महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.