प्रयागराज, मार्च 10 -- ईसीसी में आयोजित विज्ञान उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कासिफ फातिमा ने प्रथम, संदीपा पटेल ने द्वितीय और कुलदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता कुशवाहा तथा विज्ञान प्रदर्शनी में दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह प्रथम, चयनिका द्वितीय और अदिति तृतीय रहीं। नासी के सीनियर फेलो प्रो. शिव मोहन प्रसाद ने कहा कि परिणाम बताते हैं कि भविष्य में विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी। डॉ. प्रेम प्रकाश ने विज्ञान के प्रसार के लिए नासी के योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.