प्रतियोगिता में कान्हा नाइट फुटबॉल क्लब बना विजेता
जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्वतंत्र क्लब लाला बीघा मखदुमपुर और कान्हा नाइट फुटबॉल क्लब, जहानाबाद की टीमें आमने-सामने आईं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर वाले इस फाइनल मैच में कान्हा नाइट फुटबॉल क्लब, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.