कानपुर, सितम्बर 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के तहत डीबीएस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और स्वाति शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक चेतना बढ़ाने में भी सहायक हैं। इस मौके पर प्रो. संदीप शुक्ला, डॉ. प्रीती सिंह, डॉ. शिखा सक्सेना, प्रो. मंजू अवस्थी, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. अनिता सिंह, प्रो. प्रत्यूष वत्सला द्विवेदी, प्रो. पीएस त्रिपाठी, ...