मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। डीसीएसकेपीजी कॉलेज के सभागार में गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ द्वारा आयोजित खेल उमंग 2026 प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त डीसीएसकेपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टेबल टेनिस पुरुष, टेबल टेनिस महिला की टीम प्रथम, रस्साकसी पुरुष की टीम प्रथम, रस्साकसी महिला की टीम तृतीय, बास्केटबॉल पुरुष और महिला की टीम तृतीय, शतरंज पुरुष की टीम द्वितीय, शतरंज महिला की टीम तृतीय, रिले रेस में महिला वर्ग की टीम द्वितीय, जॉनसन राजभर ने 100 मीटर, 200 मीटर में द्वितीय स्थान और लम्बी कूद में तृतीय स्थान, रोशनी यादव 100 मीटर में द्वितीय स्थान और 200 मीटर में तृतीय स्थान, रेखा 400 मीटर में द्वितीय स्थान, 800 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्रा...