जौनपुर, जनवरी 26 -- चंदवक। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का बीएचके डिजिटल लाइब्रेरी रतनुपुर में रविवार को हुआ। इसमें अनुभव शुक्ला ने प्रथम, आइशी मिश्रा द्वितीय तथा अर्जुन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था से पूर्व में चयनित सीआईएसएफ के राहुल मौर्य उमरवार तथा बीएसएफ के रितिक पाल को मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। कठिन परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है। अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक पूर्व डीआईजी लालजी राम कौल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के उपयोगी टिप्स दिए। संचालन शशिभूषण कौल ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार, शोभनाथ गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.