प्रतियोगिता में अनन्या को प्रथम, स्नेहा को द्वितीय स्थान
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में शुक्रवार को 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां' विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या ओझा तथा द्वितीय स्थान पर चयनित आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा मौर्य मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगी। कुलभाष्कर आश्रम कृषि महाविद्यालय के डॉ. शशिकांत त्रिपाठी एवं डायट की डॉ. अंबालिका मिश्रा निर्णायक रहीं। लता कुमारी, रश्मि सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, पल्लवी श्रीवास्तव एवं चंदा बानो ने सहयोग किया। संचालन किरन राय ने किया। यह भी पढ़ें- ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने रखे विचार यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.