भागलपुर, मार्च 13 -- सुल्तानगंज। बिहार दिवस 2026 के आयोजन को लेकर विद्यालय एवं प्रखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रश्नोत्तरी क्विज एवं चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।बीईओ तनु कुमारी ने सभी कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर के संचालक एवं समन्वयक को निर्देश दिया है कि अपने संकुल के अधीन सभी विद्यालय में 14 मार्च को प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए सभी कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर से वर्ग वार प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक बच्चों का चयन कर बीआरसी में सूची उपलब्ध कराएं। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 16 मार्च को कृष्णानंद उच्च विद्यालय सुलतानगंज में निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...