अमरोहा, मार्च 30 -- अमरोहा। बदायूं जिले में नौ से 11 मार्च तक आयोजित हुई तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जिले में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 83 किग्रा ग्रीको रोमन कुश्ती में आरक्षी राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 87 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में आरक्षी गौरव सिंह ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। इनके अलावा 110 किग्रा आर्म रेसलिंग में आरक्षी ललित चौधरी तीसरे स्थान हासिल करने में कामयाब हुए। जबकि महिला कांस्टेबल बब्ली ने 48 किग्रा बॉक्सिंग में पहला तथा 50 किग्रा आर्म रेसलिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रतियोगिता के विजेता आरक्षियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...