चंदौली, जनवरी 30 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा परीक्षा नियंत्रक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन आभा जायसवाल एवं प्राचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ गया। इस अवसर पर महाविद्यालय पत्रिका उड़ान का विमोचन अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा ने कहा कि आज के आधुनिक समय में छात्राओं को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना है और समाज के अवांछित तत्वों से सावधान रहते हुए सफलता की सीढ़ियों पर आगे बढ़ते जाना है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन विभा जायसवाल ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या होने पर वे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल सक...