सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर वापस लौटी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के भैया बहनों का सोमवार को स्वागत किया गया। मौके पर सफल बहन कृति साहु, भैया अमन प्रसाद एवं भैया अनमोल प्रसाद को विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार पाठक सम्मानित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। जितेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम और आचार्यों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य भैया-बहनों को भी प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.