सिमडेगा, जनवरी 27 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर माइकल किण्डो स्टेडियम में टीआईआरएफ के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं द्वारा परेड एवं झांसी की रानी पर आधारित झांकी प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सरस्वती देवी, बीडीओ नैमन कुजूर एवं सीओ किरण डांग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार विवरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों एवं युवाओं में मानसिक एवं समाजिक विकास में महत्वपूर्ण भुमिका निभाते हैं। मौके पर उप प्रमुख अजय जयसवाल, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, बीईईओ अरूण कुमार पाण्डेय, नुसरत परवीन, श्रवण बड़ाईक, टीआइआरएफ के प्रिया कुमारी, नीतू सिंह, बलबीर कुमार आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.