बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वर्ग छह से 12 एवं स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 होगी। इसके लिए इच्छुक छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन निबंधन करवा सकते हैं। द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताकि अब तक एक लाख 300 छात्रों ने निबंधन कराया है। सबसे अधिक छात्र बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, तामिलनाडु व ओडिसा के हैं। इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऑनलाइन आवेदन www.imsaindia.org वेब साइट पर कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.