गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिले के चयनित 12 छात्र-छात्राओं को शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया। रवाना होने वाले प्रतिभागियों में आशीष कुमार, छोटी कुमारी, रवि कुमार, काजल कुमारी, सत्यम कुमार, अनिमा कुमारी, नीक साह, खुशबू कुमारी, राज कुमार, वर्षा कुमारी, पुष्प राज एवं सानिया कुमारी मिश्रा शामिल हैं। ये सभी प्रतिभागी चित्रकला, वाद-विवाद एवं गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। रवाना करने से पूर्व डीईओ ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिभागी बेहतर प्र...