मधेपुरा, जून 11 -- मधेपुरा निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2026) के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में बीएनएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके लिए एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने पत्र में कहा है कि विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं व्यापक सहभागिता निभाने वाले स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालय एवं विभागों के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए माय गोव एवं माय भारत प्लेटफार्म के माध्यम से विविध प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन करना है। एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ...