हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, रील प्रदर्शन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया।नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती महाविद्यालय की टीम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। रील प्रतियोगिता में सक्षम भारद्वाज पी.सी. बागला कॉलेज, हाथरस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभय प्रताप सिंह एवं अनु राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। इसमें माधवी गोयल ने प्रथम, प्राच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.