प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में सोमवार को शाहपुर स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 शुरू हुई। एक अक्तूबर तक चलने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने संयुक्त रूप से किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जिला स्तरीय वार्षिक विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.