बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत कराई गई खेल प्रतियोगिताओं नगर के डीएवी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव सिरोही ने बताया कि प्रतियोगिता को कॉलेज में तीन श्रेणियों में कराया गया था। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा दिव्या भारद्वाज ने प्रथम,आँचल ने द्वितीय,पेंटिंग प्रतियोगिता में गुनगुन ने द्वितीय, समूह लोकगीत में अंजना यादव व शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सभी विजेताओं का स्वागत किया गया। टीम मैनेजर डा. अंजलि हरित ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.