प्रयागराज, मार्च 11 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को 'सांस्कृतिक नारीवादी ग्रंथों के रूप में कुछ लोक गीतों का विश्लेषण' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में शुभी तिवारी प्रथम, तृप्ति सिंह द्वितीय व शांभवी शुक्ला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अन्तर महाविद्यालय कहानी लेखन में प्रथम परी साहू (आर्य कन्या डिग्री कॉलेज), द्वितीय शुभी तिवारी (जगत तारन) व तृतीय आयुषी पाठक (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) को पुरस्कृत किया गया। मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की पूर्व निदेशक प्रो. स्मिता अग्रवाल ने गायन के माध्यम से छात्राओं को लोक गीत के शब्दों का आधुनिक संगीत में प्रयोग बताया। स्वागत प्रो. रतन कुमारी वर्मा, संचालन डॉ. स्नेहा सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. फातिमा नूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.