रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की समाजशास्त्रीय परिषद की ओर से दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, ऐपण, पोस्टर, फोटोग्राफी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के आयोजन में डॉ. अभिमन्यु कुमार और डॉ. कामना दीक्षित की प्रमुख भूमिका रही। निबंध प्रतियोगिता में संजना मंडल प्रथम, भारती कार्की द्वितीय और खुशी खान तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में भारती कार्की प्रथम, एकता बोरा द्वितीय, सतविंदर कौर तृतीय रहीं, जबकि मेहरीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ऐपण प्रतियोगिता में सतविंदर कौर प्रथम, भारती कार्की द्वितीय और एकता बोरा तृतीय रहीं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में खुशी खान ...