वाराणसी, मार्च 8 -- चौबेपुर। चौबेपुर स्थित सीटीएमएस पब्लिक स्कूल भगतुआ में आयोजित कौशल कुंभ 2026 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं। ऊंची कूद- प्रीतम, प्रिंस और रोहित, महिला- सोनाक्षी, साक्षी और सोनाली। जूनियर ब्वायज- श्रेयस, सिद्धार्थ, श्रेयांश, गर्ल्स में सिप्पी, नैंसी और जान्हवी रहीं। बैडमिंटन- जूनियर वर्ग में आदर्श विश्वकर्मा व आदर्श उपाध्याय तथा सीनियर वर्ग में प्रीतम कन्नौजिया व रोहित गुप्ता विजेता रहे। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अमितेश तिवारी, प्रधानाचार्या ज्योति तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...