प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया सम्मानित
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज शिवकुटी में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की नियमितता एवं सीखने की क्षमता से परिचित कराया गया।संगोष्ठी में पृथ्वी दिवस पर हुई मॉडल प्रतियोगिता एवं मातृत्व दिवस पर हुई स्लोगन एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। क्रिस्टी, अंशिका तिवारी, मनु यादव, तनु कुमारी, पंखुड़ी चंद्रा, रिमझिम, भूमि, दिव्या, वैष्णवी, प्रगति, अनुष्का तिवारी, रितु पाल, कनक तिवारी, प्रियंका यादव, सृष्टि पाल आदि छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.