बदायूं, अप्रैल 16 -- राजकीय महिला महाविद्यालय में 13 अप्रैल को युवा महोत्सव 'रम्य' के तहत पुरस्कार वितरण समारोह एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा आयोजित विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सत्र भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे हर घर तिरंगा, उन्नत भारत अभियान, सड़क सुरक्षा सप्ताह, मतदाता जागरूकता अभियान, अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी एवं मिशन शक्ति के तहत आयोजित पोस्टर, निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं स्वरचित कविता पाठ, लेख लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर कार्यक्रम के अंत में धन्य...