प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- फिरोजाबाद, नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत शनिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। प्राचार्य ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण की शुरुआत हमें सबसे पहले अपने घर और अपने आसपास के वातावरण से करनी होगी। जब हम स्वयं जागरूक होंगे और अपने परिजनों व मित्रों को इससे दूर रखेंगे, तभी एक स्वस्थ और विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकती है। मानसिक रोग विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरुशिखा सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को विभिन्न नशे से दूर रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा इसके बाद युवाओं को नशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.