मुंगेर, जुलाई 1 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के बनहरा पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव के हनुमान मंदिर में मंगलवार को बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना और अखंड रामधुन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था से सराबोर इस आयोजन में 251 कलशधारी महिलाओं और देव कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रंगनाथ धाम पहाड़ी के समीप ऐतिहासिक कुएं तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान नए बजरंगबली की प्रतिमा को भी पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बैंड पार्टी, शहनाई, ढोल-नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोष करते रहे। भगवा पताकाओं और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक...