मिर्जापुर, मार्च 10 -- चुनार। क्षेत्र के मेड़िया-चुनार पक्का पुल तिराहे पर भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए छह माह पूर्व प्लेटफार्म बनवाने लिए गड्ढा की खोदाई की गई थी। गड्ढा की खोदाई करने के बाद प्लेटफार्म का निर्माण ही नहीं कराया गया। सड़क के मध्य में स्थित गड्ढा और मिट्टी का ढेर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी मार्ग से चुनार नगर और कछवां-अदलपुरा मार्ग से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी आते-जाते हैं। इसके अलावा डगमगपुर स्थित पत्थर खदानों से गिट्टी और बोल्डर लोड कर ट्रकें भी वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर जाते हैं। सड़क पर गड्ढा और मिट्टी होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इसी तिराहे से चुनार से सोनभद्र के अलावा छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों से वाराणसी जाने वाले लोग भी आते-जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.