मथुरा, मार्च 13 -- क्षेत्र के गांव भदावल में पथवारी मैया की खंडित प्रतिमा के बाद नई प्रतिमा स्थापना के लिए शुक्रवार को 51 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव के नर-नारी, बुजुर्ग एवं बच्चों ने नाचते-गाते गंगाजल छिड़कते हुए प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराकर माता के मठ तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से चंदा एकत्रित कर वेद विधि से प्राण प्रतिष्ठा कर नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। पांच दिन तक हवन-पूजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 17 मार्च को जगराता व भंडारे के बाद प्रतिमा मंदिर में विराजमान कराई जाएगी। पूजा-अर्चना के लिए कुंज बिहारी पांडे को पुजारी चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.