इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। प्रतिमा शंकर दीक्षित को जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक आरएएमपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया गया है। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि सभी शाखा प्रबंधकों को सूचित किया जाता है कि प्रतिमा शंकर दीक्षित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लंबित मामलों के संबंध में सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय करेंगे। ऐसे में सभी शाखा प्रबंधक लंबित मामलों के समय पर निपटान के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें और उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य समन्वय में सुधार करना और योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...