मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के अवसर पर शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी दुर्गा प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। शोभायात्रा के साथ हजारों की भीड़ माता का जयकारा लगाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां दुर्गा की आरती की। बाटा चौक पर आयोजित आरती में जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा माहौल लोगों की आस्था को दर्शा रहा था। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई। नगर भ्रमण कर शोभायात्रा को शनिवार की सुबह 8 बजे भगत सिंह चौक पहुंचना था। लेकिन शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे भगत सिंह चौक पहंुची। यहां से शाम करीब छह बजे सोझी घाट प्रतिमा को लाया गया। यहां देर शाम मां को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.