मधुबनी, जनवरी 22 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। पतौना थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष अनुराग कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16 पूजा कमेटियों के अलावे जनप्रतिनिधि ,गणमान्य लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से पूर्व से निर्धारित रूटों पर ही प्रतिमा विसर्जन करने का आग्रह किया ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न हो। पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसका पालन करना अनिवार्य है। साथ ही विसर्जन के दौरान अश्लील एवं भड़काउं गाने बजाने पर कारवाई की जायगी थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक सरस्वती पूजा का त्योहार मिलजुल कर मनाने का आग्रह किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष सतीश मेहता , मुखिया प्रतिनिधि मो शाहिद,गणेश दास,विमलेन्दु यादव आदि मौजूद थे। इस मौके पर मौजूद दो महिला एसआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.