मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर आश्रम घाट और लकड़ीढाई घाट पर नदी के पास दो कृत्रिम तालाब बनाए हैं। तालाब की गहराई 4 फीट, चौड़ाई 25 फीट और लंबाई 40 फीट है। दोनों जगहों पर लाइटिंग के साथ ही पंडाल, माइकिंग व अन्य जरुरी इंतजाम किए गए हैं। अस्थायी तालाब से लेकर उससे जुड़े लिंक रोड तक पर्याप्त रोशनी रहेगी। तैयारी को परखने के लिए शुक्रवार की देर शाम नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, एसडीपीओ सुरेश कुमार, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे। दोनों अस्थायी तालाबों के पास भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मियों की टीम भी मौजूद रहेगी। वरीय प्रभार में सिटी मैनेजर रीते...