दरभंगा, जनवरी 25 -- केवटी/तारडीह। सरस्वती पूजा केवटी, वनवारी, रनवे, पैगम्बरपुर, दड़िमा आदि जगहों पर शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान केवटी सरस्वती पूजा समति ने पाग पहनकर जुलूस निकाला। इसके अलावा जगह-जगह गाजे-बाजे तथा अबीर-गुलाल के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। उधर, तारडीह प्रखण्ड के पोखरभिंडा, लगमा, पुतई, सकतपुर, कैथवार, बैका आदि गांवों में मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को देर शाम कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.