किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। एक संवाददाता शनिवार को दशमी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न हो गया। इस दौरान मां दुर्गा को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। मौके पर सभी श्रद्धालुओं के आंख नम हो गए। इससे पहले मां दुर्गा की पूजा एवं आरती हुई। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ीकोठी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे साथ दोपहर में निकाला गया। शहर से 15 किलोमीटर दूर पर ओद्रा घाट नदी में प्रतिमा विसर्जन किया गया। ओदरा घाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गई। मां दुर्गा को विदाई देते वक्त भक्तों ने सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।वहीं शाम में शहर में अन्य दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई। गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.