धनबाद, मार्च 22 -- मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में शनिवार को राणी सती दादी मंदिर में आयोजित गणगौर सिंधाड़ा उत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। उत्सव के समापन पर महिलाओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणगौर की प्रतिमा को कतरी नदी तट तक ले जाकर विधिवत विसर्जन किया। दिनभर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती गणगौर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर मंगल गीत गाते हुए उत्सव मनाया। नदी तट पर पहुंचकर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग की कामना की और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उत्सव में समिति की अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में संगीता जालान, प्रियंका चौधरी, दीपा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मीना खेतान, राखी चौधरी, श्वेता खंडेलवाल, मीतू अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.