बोकारो, अगस्त 20 -- कसमार प्रखंड में बुधवार को बारि एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ मनसा पूजा संपन्न हो गयी। कसमार, खैराचातर, चट्टी, सुरजुडीह, धधकिया, मंजूरा, बगदा, सिंहपुर, खुदीबेड़ा, हिसीम, मुरहूल, पिरगुल, दांतू, चंडीपुर, मधुकरपुर समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से मां मनसा को विदाई दी। सुबह पूजा स्थलों पर स्थापित बारि लेकर श्रद्धालु जलाशयों तक पहुंचे और विधि-विधान से उसका विसर्जन किया। शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन यात्राएं निकलीं। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। महिलाओं ने पारंपरिक रस्में निभाने के बाद विदाई गीत गाते हुए नम आंखों से मां मनसा को विदा किया। इससे पूर्व मंगलवार की देर रात तक विभिन्न पूजा स्थलों पर बारि एवं प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। कई स्थानों पर परंपरा के अनुसार बकरे...