लोहरदगा, जनवरी 26 -- कुडू (लोहरदगा)प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के उडूमुडु-बारीडीह गांव में शनिवार शाम शाम को प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्पन्न मामूली विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। अफवाह के कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। गांव रण क्षेत्र में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल और कुडू सीएचसी में चल रहा है। जबकि कुछ लोगों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बाल अधिकारी और मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी गांव के पंचायत भवन में दोनों पक्षों के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.