बेगुसराय, जनवरी 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ता नहीं देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना महेशवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 06 की बताई जा रही है। इस संबंध में नवीन सिंह की पत्नी पम्मी देवी ने नावकोठी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पावर हाउस मुशहरी वार्ड संख्या 01 निवासी हरेराम सदा, रोहित सदा, सीताराम सदा, मदन सदा सहित अन्य करीब 20 लोगों को नामजद करते हुए गाली-गलौज, मारपीट तथा नगद व जेवर छीन लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ ई-रिक्शा से मंझौल से घर लौट रही थी। इसी दौरान महेशवाड़ा पुस्तकालय के समीप सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के क्रम में उपरोक्त लोग नशे की हालत में रास्ता अवरुद्ध किए हुए थे। कुछ देर तक पीछे-पीछे चलने के बाद जब रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.