मुंगेर, मार्च 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। बीते रविवार की संध्या प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान व्यवधान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए तारापुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय भेज दिया। जहां बेल बांड पत्र भरने के बाद मुक्त किया गया। ड्यूटी पर तैनात पीटीसी मुन्ना कुमार ने बताया की प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक लगातार व्यवधान डाल रहा था। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री राम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव निवासी विपिन महतो का पुत्र गौतम कुमार है। चैती दुर्गा पूजा में अपने रिश्तेदार के घर ढोल पहाड़ी आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.