बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के बहुआरा गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी व नगर पंचायत के उप चेयरमैन विनोद साव ने बताया कि जुलूस में डांस करने के दौरान मामूली विवाद हुआ था। समझाकर मामला को शांत करा दिया गया। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि विसर्जन के दौरान एक युवक द्वारा बेवजह विवाद खड़ा कर देने से हाथापाई हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.