खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के खुटहा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग के दौरान गोली लगने से बुधवार की शाम एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र की पहचान खुटहा के रहने वाले गोरख पासवान के पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव में चैती नवरात्रा के मौके पर स्थापित किए गए मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा विसर्जन ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान अमर कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ अपने कुछ मित्रों के साथ खड़ा था। इसी बीच प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी ने फायरिंग की और गोली उसके हाथ में लग गई। घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.